गाजीपुर, मार्च 13 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बालू लदे अवैध वाहन के खिलाफ खनन विभाग ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए तीन ट्रेलरों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई जिला खनन अधिकारी ईश्वरचंद के नेतृत्व में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। जांच में पाया गया कि ट्रेलरों ने अंतरराज्यीय परिवहन शुल्क जमा नहीं किया था। इस पर प्रत्येक ट्रेलर पर 28,750 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल 86,250 रुपये की वसूली की गई। खनन विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से कई ट्रेलर और ट्रक चालक अपने वाहनों को मुख्य मार्गों से हटाकर सुनसान स्थानों पर खड़ा कर अभियान समाप्त होने का इंतजार करते नजर आए। अभियान के दौरान ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग 124-सी और गाजीपुर-जमानियां मुख्य मार्ग, जो सामान्य दिनों में भारी वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहते हैं, लग...