धनबाद, फरवरी 26 -- होली की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद होकर चलने वाली तीन ट्रेनों में मार्च महीने में अतिरिक्त बोगी जोड़ने की घोषणा की है। होली की भीड़ थामने के लिए तीनों ट्रेनों में फर्स्ट, सेकंड व थर्ड के साथ स्लीपर बोगियां बढ़ाई जाएंगी। घोषणा के अनुसार 19608/19607 मदार जंक्शन-कोलकाता-मदार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक सेकंड एसी बोगी जोड़ी जाएगी। दो मार्च से 30 मार्च तक मदार से और पांच मार्च से दो अप्रैल तक कोलकाता से एक अतिरिक्त सेकंड एसी बोगी लगाई जाएगी। इसी तरह 12988/12987 अजमेर-सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में एक मार्च से 31 मार्च तक अजमेर से और दो मार्च से एक अप्रैल तक सियालदह से एक-एक फर्स्ट एसी बोगी जोड़ी जाएगी। 12495/12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस में पांच मार्च से 26 मार्च तक बीकानेर से और छह मार्च से 27 मार्च तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.