गौरीगंज, फरवरी 26 -- भेटुआ। भेटुआ चौराहे पर शराब की दुकानों से हुई चोरी के मामले में पुलिस की तीन टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मामले में सेल्समैन द्वारा लगातार बयान बदला जा रहा है। जबकि स्टाक रजिस्टर में भी छेड़छाड़ सामने आई है। एक दिन पहले कंपोजिट व देशी दुकानों के सेल्समैन ने दुकानों से शराब, नगदी व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी होने का आरोप लगाया था। एसपी के निर्देश पर गुरुवार को सीओ अमेठी, इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव व एसओजी टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने दुकान के स्टाक रजिस्टर व कैमरे की जांच की। सीओ मनोज मिश्र ने बताया प्रथम दृष्टया मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है। सेल्समैन को बुलाया गया है। मौके पर डीवीआर भी लिया गया है। रजिस्टर में ओवरराइटिंग दिख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.