फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 22 -- फर्रुखाबाद। थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव हरसिंगपुर कायस्थ निवासी राकेश की झोपड़ी में देर शाम संदिग्ध हालात में आग लग गई। जब तक राकेश कुछ समझते तब तक आग ने सर्वेश कुमार व अनूप कुमार की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। धूं-धूं कर जलती झोपड़ियों को देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। हैंडपंप व पंपिंग सेट चलाकर ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से तीनों ग्रामीणों का घरेलू सामान व खाद्यान्न आदि जल गया। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जाएगा। ग्रामीणों को आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.