बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन झोपड़ी और उसमें रखे घरेलू उपयोग के सामान, नगदी समेत आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मनियर हिसं के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत बहदुरा के गायघाट में शुक्रवार की दोपहर में रमाशंकर पासवान के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें पास के बृजकिशोर पासवान व राजकुमार पासवान के घर को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी में नगदी समेत घरेलू उपयोग का सारा सामान जलकर नष्टहो गया। पीड़ित शैल देवी ने बताया कि उसके सोने-चांदी के गहने और नगदी आग की की भेंट चढ़ गए। सोनी देवी ने बताया कि गहना कपड़ा के साथ ही नगदी जलकर नष्ट हो गया। मौके पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.