औरैया, मार्च 3 -- औरैया, संवाददाता। होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को तीन जोन में विभाजित कर अभेद्य किला तैयार किया है। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में पूरे जिले को संवेदनशीलता के आधार पर जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। दिबियापुर, बिधूना और अजीतमल सहित प्रमुख कस्बों और ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने और महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सोशल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.