भदोही, फरवरी 6 -- ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारी तीव्र वेग से चल रही है। नकलविहीन कड़ाई से परीक्षा कराने को लेकर जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने का काम शुरू होगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा तीन जोनल और 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी, जबकि हर परीक्षा केंद्रों पर एक-एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की भी तैनाती होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को समाप्त होगी। जिले में बोर्ड परीक्षा कराने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। जबकि 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही हर केंद्रों पर कुल 94 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.