चंदौली, फरवरी 16 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेल प्रशासन ने होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार से नौ जोड़ी ट्रेनों का परिचालन किया जाएगी, जिसमें तीन जोड़ी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेंगी। उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल (पीडीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते) 22 फरवरी से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को उधना से खुलकर अगले दिन हसनपुर रोड स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 23 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड स्टेशन से रवाना होकर उधना पहुंचेगी। दानकुनी-आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल (झाझा-किउल- नवादा-गया-पीडीडीयू के रास्ते) 28 फरवरी तथा 07 मार्च को दानकुनी से रवाना होकर आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 01 तथा 0...