तीन जोड़ी मीटरगेज की ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए निरस्त
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- लखीमपुर/पलिया। खीरी जिले की एकलौती मीटरगेज पर बाढ़ के पानी ने ट्रेन संचालन रोक दिया। इसके चलते मैलानी, भीरा,पलिया और नानपारा की रेल कनेक्टिविटी थम गयी है। भीरा पलिया के बीच रेल ट्रैक के नीचे बाढ़ के पानी का रिसाव होने से रेल प्रखंड पर संचालित छह ट्रेनें निरस्त कर दी गयी है। हर साल की तरह बाढ़ के दौरान एक बार मैलानी- नानपारा मीटरगेज की ट्रेनें निरस्त हो गयी। रेलवे ने भीरा पलिया के बीच रेल ट्रैक के नीचे पानी रिसाव के चलते ट्रेनें निरस्त की है। इससे किसी तरह की दुर्घटना से बचाव हो सके। इसके चलते मैलानी से नानपारा के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन संख्या 52264 और 52262 के साथ ही मैलानी से बिछिया जाने वाली ट्रेन 52260 निरस्त हो गयी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जंगल में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, तीन घंटे रुकी रही ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.