प्रयागराज, जून 1 -- शास्त्री पुल पर मरम्मत कार्य के कारण तीन जून से पूर्वांचल की ओर जाने वाली रोडवेज बसें फाफामऊ पुल होकर संचालित होंगी। रूट लंबा होने से बसों की दूरी बढ़ेगी, जिसके चलते परिवहन निगम ने दूरी के आधार पर किराए में भी बढ़ोतरी कर दी है। प्रयागराज से सहसों की दूरी पहले 18 किलोमीटर थी, जो बदले रूट से 27 किलोमीटर हो गई है। इसके चलते किराया 26 रुपये से बढ़ाकर 38 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार बादशाहपुर का किराया 65 रुपये से बढ़कर 80 रुपये हो गया है। मछलीशहर का किराया 117 रुपये की जगह अब 131 रुपये देना होगा, जबकि जौनपुर के लिए यात्रियों को अब 175 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले 164 रुपये था। यह भी पढ़ें- आज से बस का सफर होगा महंगा, नई किराया दरें लागू आजमगढ़ का किराया भी 260 रुपये से बढ़ाकर 272 रुपये कर दिया गया है। वहीं गोरखपुर जाने ...