मधेपुरा, मई 31 -- कुमारखंड। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया यूनियन (एटक) का प्रखंड सम्मेलन तीन जून को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यूनियन के उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह चौहान ने बताया कि यूनियन द्वारा आयोजित प्रखंड सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य रसोइया को सरकारी कर्मी का दर्जा देने, मानदेय 3300 से बढ़ाकर 10 हजार रुपए प्रति माह करने, एमडीएम से एनजीओ को बाहर करने, दस माह के बदले साल में बारह महीने का मानदेय भुगतान करने, सहित अन्य मांगों पर आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन की सफलता के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में काम करने वाले रसोइया से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया गया है। यह भी पढ़ें- रसोइयों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर भरी हुंकार, आंदोलन की चेतावनी

हि...