तीन जुलाई से लखनऊ में प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता
हमीरपुर, जून 27 -- हमीरपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन तीन से पांच जुलाई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में किया जाएगा। उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित होगी। जूनियर ग्रुप-1 में वर्ष 2008 एवं 2009 में जन्मे (17-18 वर्ष) तथा जूनियर ग्रुप-2 में वर्ष 2010 एवं 2011 में जन्मे (15-16 वर्ष) बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले तथा रिले स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम पांच स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर सकेगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत 50, 100, 200, 400, 800 एवं 1500 मीटर तक की विभिन्न तैराकी स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जबकि रिले स्पर्धाओं में 4 गुणे 100 मीटर एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.