तीन जुलाई को होगी नगर निगम सदन की बैठक
गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव की अनुमति से नगर आयुक्त अजय जैन नगर निगम सदन की 19वीं बैठक 3 जुलाई शुक्रवार को आहूत की है। तीन जुलाई पूर्वाह्न 11 बजे नवनिर्मित नगर निगम सदन हाल में बैठक होगी। बैठक की सूचना महापौर, पदेन सदस्यों, पार्षदों एवं नामित पार्षदों को भेज दी गई है।जारी पत्र के अनुसार बैठक का एकमात्र एजेंडा नगर निगम की पूर्व पार्षद पुष्पा देवी के 19 जून को हुए आकस्मिक निधन पर सदन में शोक प्रस्ताव प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है। यह प्रस्ताव 29 जून को राप्तीनगर की पार्षद पूनम सिंह अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को सौंपा है। फिलहाल बैठक को लेकर सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रभारी अधिकारी (मुख्यालय) और कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.