गढ़वा, जून 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के जिला नियोजन कार्यालय की ओर से राज्य के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यताधारी अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन विवरण यह रोजगार मेला तीन जुलाई को सुबह 10:30 बजे से टाउन हॉल में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी नियोक्ता एवं कंपनियां भाग लेंगी तथा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए जिन प्रमुख संस्थानों एवं कंपनियों ने अपनी सहमति प्रदान की है, उनमें बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी, गढ़वा, कैरियर ट्री एचआर सोल्यूशन, टेरियर सिक्योरिटी...