हाथरस, फरवरी 4 -- सिकंदराराऊ। लगातार बाग में जुआ खेलने की मिल रही सूचनाओं को लेकर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही करते हुए 3 अभियुक्तों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मौहल्ला करीमनगर के पीछे बाग से गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से तलाशी के दौरान 20,600 रूपये नगद, 52 पत्ता ताश बरामद हुए है तथा जुआ खेलते हुए मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होने पूछताछ के दौरान अपने नाम शाहिद पुत्र अल्लादिया निवासी मौहल्ला मटकोटा, गुलाबनबी पुत्र ताहिर निवासी मौहल्ला मटकोटा तथा आदिल पुत्र नासिर निवासी करीमनगर बताये। पकड़े गए युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि बाग में जुआ खेलने की लगातार सूचनायें मिल रही थी। जिसको लेकर छापा मार कार्रवाई करते हुए तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.