तीन जिलों में स्कार्पियो गैंग ने तीन पेट्रोल पंप लूटे
शामली, जुलाई 6 -- शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंपों को निशाना बनाकर काले रंग की स्कार्पियो सवार बदमाशों ने लगातार दो रात में तीन जिलों में पेट्रोल पंपों को निशाना बनाकर एक ही अंदाज में लूट की वारदातों से सनसनी फैला दी। मेरठ और शामली जनपद में काले रंग की बिना नंबर स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कर्मचारियों एवं गार्डों को बंधक बनाकर नगदी लूटी और फरार हो गए। दोनों जनपदों की पुलिस अभी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि पांच जुलाई की रात मुजफ्फरनगर के छपार में पेट्रोल पंप पर लूटी की ऐसी ही वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने खलबली मचा दी। तीनों वारदात का तरीका लगभग एक जैसा होने से पुलिस को एक ही गिरोह के होने का संदेह है। शामली के थानाभवन के गांव हिंड में जियो पेट्रोल पंप पर हुई लूट के बाद स्थानीय पुलिस जांच में जुटी तो उक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.