तीन जिलों के शिक्षा विशेषज्ञ करेंगे शैक्षिक मंथन
गौरीगंज, जुलाई 14 -- अमेठी। संवाददाता निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को नई गति देने और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 20 जुलाई को अमेठी में निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस त्रि-जिला कार्यशाला में अमेठी, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर के बीएसए, डायट प्राचार्य, डायट मेंटर्स, एआरपी तथा अन्य शैक्षिक विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यशाला के माध्यम से तीनों जनपदों में संचालित नवाचारों और बेहतर शिक्षण पद्धतियों को साझा कर निपुण भारत मिशन को और गति देने का प्रयास किया जाएगा।कार्यशाला में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन), दक्षता आधारित शिक्षण, प्रभावी कक्षा प्रबंधन, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के बेहतर उपयोग, सतत मूल्यांकन तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.