पटना, मई 22 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य में राजस्व प्रशासन को और अधिक जवाबदेह तथा प्रभावी बनाने के लिए 25 मई से 11 जून तक सभी जिलों की प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) से समीक्षा करने का निर्णय लिया है। समीक्षा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे। विभाग के अपर सचिव आजीव वत्सराज की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक कार्य दिवस में तीन जिलों के साथ अलग-अलग सत्रों में समीक्षा होगी। बैठक तीन पालियों में होगी। पहली पाली शाम 4 से 5 बजे तक, दूसरी पाली 5 से 6 बजे तक तथा तीसरी पाली 6 से 7 बजे तक चलेगी। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं समीक्षा बैठक में शामिल हों तथा बंदोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी की उ...