जौनपुर, अप्रैल 7 -- जौनपुर। सोमवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बदमाश के खिलाफ़ जौनपुर, आजमगढ़ और अंबेडकर नगर में कुल 13 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी यात्रियों को वाहन में बैठाकर जहरखुरानी कर लूटपाट करता था। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। वहीं उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी चिरैया मोड़ के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे लाइन के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.