गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर में नया सवेरा रोड पर पैडलेगंज चौराहा से नौका विहार प्रवेश द्वार के बीच तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रखने के लिए तीन स्थानों पर अत्याधुनिक स्पीड कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से करीब 20.97 लाख रुपये की लागत से लगाए गए ये कैमरे फिलहाल इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से नहीं जुड़ सके हैं, जिसके कारण ऑनलाइन निगरानी शुरू नहीं हो पा रही है। नया सवेरा रोड पर बढ़ती तेज रफ्तार और सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने पैडलेगंज चौराहा से नौका विहार प्रवेश द्वार तक तीन अलग-अलग स्थानों पर स्पीड कैमरे स्थापित कराए हैं। इस परियोजना के लिए कुल 23.05 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी, जबकि चयनित फर्म ने 20.97 लाख रुपये में कार्य का अनुबंध किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.