तीन जगह जांच में हेपेटाइटिस सी पॉजीटिव, नहीं मिली जिला अस्पताल से दवाई
बिजनौर, मई 16 -- बिजनौर। सरकार गरीबों के हेपेटाइटिस के इलाज के लिए जिला अस्पताल को महंगी दवाएं उपलब्ध करा रही हैं। इसके बावजूद तीन लेबोरेटरी की जांच में हेपेटाइटिस सी पॉजीटिव निकली महिला को यहां से दवाई देने से मना कर दिया गया। कारण जिला अस्पताल की रिपोर्ट में नेगेटिव आना बताया गया। घरों में काम करके गुजर-बसर करने वाली गरीब महिला की ओर से हल्दौर निवासी दिल्ली हाईकोर्ट की अधिवक्ता अवि गुप्ता ने डीएम को शिकायती पत्र लिखकर सभी अभिलेखों के साथ अवगत कराकर कार्यवाही की मांग की है। शिकायत के अनुसार जनपद बिजनौर के हल्दौर कस्बा निवासी मुनेश कुमारी एक निजी लैब की जांच रिपोर्ट में हेपेटाइटिस सी पोजेटिव आने के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचीं थी, जहां चिकित्सक की संस्तुति पर लैब में जांच कराई गई। इस जांच में नेगेटिव रिपोर्ट मिलने पर चिकित्सक द्वारा ठीक बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.