बलिया, मार्च 8 -- बांसडीहरोड। इलाके के सलेमपुर गांव में शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट आदि धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गये थे। एक पक्ष के रामजन्म चौहान ने पुलिस को बताया कि वह सुबह दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष का सुग्रीव शर्मा, कैमुदीन अंसारी, कुरैश, सरोज शर्मा, राजीव, सोनू, संतोष, आतिश, आकांक्षा, राहुल ,अर्चना व अन्य छह लोग पहुंच गये। आरोप लगाया है कि लाठी-डंडा और धारदार हथियार से लैस आरोपियों ने हमला कर रघुवंश चौहान और हरेंद्र चौहान को गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसी प्रकार दूसरे पक्ष के सुग्रीव तहरीर पर पुलिस ने राजवंत चौहान, रघुवंश चौहान, चंद्रप्रताप, वीरेंद्र, हरेंद्र व रंभा तथा छह-सात अज्ञात...