मधुबनी, मई 3 -- झंझारपुर। भैरवस्थान थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर सघन छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब की खेप बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान तीन वाहनों को जब्त किया है और तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर विंदेश्वर स्थान कट एनएच 27 पर घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान एक जाइलो वाहन से 12 बोरियों में भरी 432 लीटर नेपाली देशी 'मामा श्री' शराब बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली निवासी राहुल कुमार यादव और राजीव कुमार साह के रूप में हुई है। ये लोग शराब लेकर फुलपरास से दरभंगा की ओर जा रहे थे।
द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.