तीन जगद्गुरुओं ने शंकराचार्य से गौरक्षा पर किया विमर्श
वाराणसी, अक्टूबर 18 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा चलाए जा रहे गौरक्षा आंदोलन को देश के प्रमुख संतों ने समर्थन दिया है। साथ ही आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाने में अपनी भूमिका भी सुनिश्चित करने की मंशा जताई है। तीन जगद्गुरुओं के नेतृत्व में संतों-महात्माओं का एक दल रविवार को शंकराचार्य से केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में मिला। अपने आशीर्वचन में शंकराचार्य ने कहा कि हम पद की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि धर्म की रक्षा के लिए शंकराचार्य बनाए गए हैं। हमारे धर्म की मूल गौमाता की हत्या होती रहे, धर्म की हानि होती रहे और मैं चुप रहूं तो हमारे रहने का तात्पर्य क्या रह जाएगा। गौमाता एवं धर्म की रक्षा के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा। इसके निमित्त जो भी बलिदान देना पड़े मै त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.