तीन जंगली भालुओं के हमले में राजमिस्त्री गंभीर
गुमला, जून 2 -- गुमला, संवाददाता। पालकोट थाना क्षेत्र के उमड़ा गांव निवासी सुकरु बिंझिया (45वर्ष) तीन जंगली भालुओं के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। घायल को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना का विवरण घायल की पत्नी ललिता देवी ने बताया कि सुकरु बिंझिया पेशे से राजमिस्त्री हैं। सोमवार को वह काम करने के लिए बघिमा गांव गए थे। देर रात करीब नौ बजे काम समाप्त कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल के समीप अचानक तीन जंगली भालुओं ने उन पर हमला कर दिया।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया भालुओं के हमले से सुकरु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख भालू जंगल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.