तीन छात्रों का हुआ कंपनियों में उच्च पैकेज पर चयन
मथुरा, मई 12 -- राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के तीन छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। बीफार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र लव ठाकुर और शांतनु चतुर्वेदी का चयन प्रतिष्ठित कम्पनी डॉक्यूस्फायर रिसर्च सर्विसेज में रिसर्च एसोसिएट पद पर तथा अभिमन्यु चौरसिया का चयन सन फार्मा लिमिटेड में प्रोडक्शन ऑफिसर पद पर उच्च पैकेज पर हुआ है। कॉलेज परिसर में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में डॉक्यूस्फायर रिसर्च सर्विसेज के प्रतिनिधि प्रिया सिंह, लोकेश राजपूत और राज बंधु गौतम ने लिखित एवं बौद्धिक मूल्यांकन के बाद चयन प्रक्रिया पूरी की। चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान की शिक्षा प्रणाली तथा प्लेसमेंट ऑफिसर सौम्यदीप मुखर्जी और मनु शर्मा के मार्गदर्शन को दिया। आरके एज्यूकेशनल हब के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.