मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- पुरकाजी। कम्हेड़ा गंगनहर पर स्थित वैदिक एंग्लो स्कूल के तीन छात्रों का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। संस्थापक ने कहा कि इस स्कूल का उदेश्य आधुनिक प्राचीन शिक्षा के समावेश से आज के युवाओं को अधिकारी वैज्ञानिक बनना है। स्कूल में वैदिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जा रही है। कम्हेड़ा गंगनहर पर वैदिक एंग्लो स्कूल के संस्थापक आचार्य अमन सिंह शास्त्री,महासचिव मास्टर हाकिम चंद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वैदिक गुरुकुल में उत्कर्ष शिक्षण व्यवस्था और संस्कार पूर्ण वातावरण में केवल शिक्षा देना ही नहीं बल्कि बच्चों को आदर्श नागरिक योग्य अधिकारी और राज्य सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में भी तैयार करना है। गुरुकुल में बच्चों के विकास के लिए अनुशासित दिनचर्या निश्चित है। इन बच्चों को व्यायाम योग और हवन के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.