कटिहार, अप्रैल 22 -- बारसोई निज प्रतिनिधि नगर पंचायत बारसोई स्थित मध्य विद्यालय मौलानापुर के तीन छात्र-छात्राओं का बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय किशनगंज, दरभंगा में नौवीं कक्षा में नामांकन हेतु चयन हुआ है। उक्त चयन को लेकर तीनों ही छात्र-छात्राओं के परिवार वालों एवं मध्य विद्यालय मौलानापुर के शिक्षकों में बड़ी प्रसन्नता देखी जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बुधवार को मध्य विद्यालय मौलानापुर के प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय में पढ़ने वाले तीन छात्र-छात्राओं जिसमें अजीजूर रहमान, नूर अफसा, जीनत आरा तीनों ग्राम निवासी मौलानापुर ने बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवसीय विद्यालय नामांकन परीक्षा पास कर अपने विद्यालय के साथ-साथ गांव के भी नाम को रौशन करने का कार्य किया है। यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.