तीन छात्राओं ने की एनइटी की परीक्षा उत्तीर्ण
हाथरस, सितम्बर 2 -- श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं में सपना, (हिंदी विभाग), विनीता गौतम (गृह विज्ञान विभाग) तथा गरिमा परमार (शिक्षाशास्त्र विभाग) शामिल हैं। छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मंजु वर्मा ने एवं समस्त प्राध्यापकों ने सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। यह भी पढ़ें- सीएसएन महाविद्यालय के 23 विद्यार्थी यूजीसी नेट में सफल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.