तीन छात्राओं की मौत के बाद विभाग ने एचएम से 24 घंटे में जवाब-तलब
समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- विभूतिपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकबेदौलिया परिसर में सूखे बरगद के विशाल पेड़ गिरने से तीन छात्राओं की मौत के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरु कर दी है। घटना के बाद उठ रहे सवालों के बीच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने प्रधानाध्यापक से कई बिंदुओं पर जवाब तलब किया है। पत्र के माध्यम से 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। पत्र के माध्यम से प्रधानाध्यापक से पूछा गया है कि विद्यालय परिसर में लंबे समय से सूखे पड़े बरगद के पेड़ को लेकर पूर्व में क्या कार्रवाई की गई थी। इस संबंध में विभाग या संबंधित पदाधिकारियों को सूचना दी गई थी या नहीं, पेड़ की जर्जर स्थिति को विद्यालय प्रबंधन ने संज्ञान में लिया था या नहीं तथा पेड़ को हटाने के लिए किस स्तर पर पहल की गई थी, इसका साक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.