पिथौरागढ़, मार्च 30 -- बेरीनाग। चेतना पब्लिक स्कूल गणाई गंगोली के तीन छात्राओं का जवाहर नवोदय के लिए चयन हुआ है। सोमवार को विद्यालय की प्रबंधक हेमा पंत ने बताया प्राची बोरा, शिवन्या बोरा और अभिलाषा बनकोटी का कक्षा छह के लिए चयन हुआ है। तीनों छात्राओं का चयन होने पर प्रधानाचार्य अल्का बोरा, ग्राम प्रधान कमल उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर बोरा, भगवत शरण वर्मा, दीनदयाल उपाध्याय, अनिल कुमार, मनोज कुमार, बलबीर सिंह बोरा, देवेंद्र मेहता, किशन सिंह ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...