तीन छात्राओं का कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
हापुड़, अक्टूबर 5 -- कुचेसर रोड चोपड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका की तीन बालिकाओं का कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस दौरान बालिका समन्वयक पूजा सैनी ने बताया की 5 अक्टूबर को गोरखपुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय के स्टेडियम में समस्त उत्तर प्रदेश की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं आयु वर्ग 14 एवं आयु वर्ग 17 के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आयु वर्ग 14 में नियुक्ति एवं वंशिका का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। टीम की कोच रीता भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की लगभग 350 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- 23 खिलाड़ियों का मंडलीय खो-खो प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.