तीन चौथाई बहा अंत्येष्टि स्थल का चबूतरा, सरिया-शीन शेड को बचाया
अमरोहा, अगस्त 29 -- गंगा की तेज धार सतेड़ा के नजदीक श्मशान घाट के अंत्येष्टि स्थल के तीन चौथाई चबूतरे को बहाकर ले गई है। गनीमत रही कि प्रधान व पंचायत सचिव ने कटर से काटकर लोहे के पाइप व टीन शेड को बचा लिया। किसान गंगा द्वारा किए जा रहे फसलों व भूमि के कटान से परेशान हैं। तहसील क्षेत्र के गांव सतेड़ा के ग्राम प्रधान करन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह से गंगा कटान करती हुई श्मशान घाट तक पहुंच गई थी। शाम तक अंत्येष्टि स्थल के चबूतरे का एक हिस्सा बह गया। रात में किसी वक्त आधा चबूतरा गंगा में समा गया। यह भी पढ़ें- गंगा ने किया खतरे का निशान पार, रास्ते जलमग्न गुरुवार रात तीन हिस्सा चबूतरा बह गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि धार का रुख देखते हुए पहले ही लोहे के पाइप व सरिया तथा टीन शेड को बचा लिया गया था। बताया जा रहा है कि गंगा की धार तेजी से फसल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.