तीन चोर गिरफ्तार कर चोरी का माल किया बरामद
उन्नाव, मई 24 -- सोहरामऊ, संवाददाता। थाना पुलिस ने रविवार सुबह हिनौरा मोड के पास दबिश देकर चोरी के सामान व तमंचा के साथ 3 चोरों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। बतातें चलें कि सोहरामऊ थाना के सराय जोगा फिलिप कार्ड कंपनी निवासी शिव नंदन पुत्र स्व. केडी मिश्र ने पुलिस में तहरीर देकर चोरी का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन कर रही थी। रविवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर असोहा थाना क्षेत्र के बहेरिया बुजुर्ग गांव निवासी सुधीर पुत्र श्रीकृष्ण कुमार, पुरवा थाना के मर्दनखेड़ा मजरा मऊ सुल्तानपुर गांव निवासी अनिमेष पुत्र सरोज गुप्ता व सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बीकामऊ गांव निवासी प्रवीण कुमार पुत्र राम प्रसाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से तमंचा कारतूस व मोबाइल आदि बरामद किया है। पुलिस ने चोरी के दर्ज केस में आर्म्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.