लखनऊ, मार्च 11 -- बिजनौर पुलिस ने करीब 25 लाख के माल के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को चोरों के पास से घटना में प्रयोग करने वाली बाइक को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों चोरों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ठाकुरगंज के फरीदीपुर स्थित दुर्गापुरम कॉलोनी निवासी रावेन्द्र कुमार गौतम उर्फ छोटू, पारा के हंसखेड़ा निवासी सन्नी रावत उर्फ कालिया और पारा के ही काशीराम कॉलोनी सदरौना निवासी शिवा चौरसिया उर्फ जॉन को प्रधानमंत्री आवास योजना गेट नंबर-02 के सामने तिराहे से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि बिजनौर थाना क्षेत्र के निवासी संजय कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार पांडेय और राजेश तिवारी ने बीते दिनों घरों में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर ...