तीन चोरी के मोबाइल के साथ चक्रधरपुर स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार
चक्रधरपुर, सितम्बर 2 -- चक्रधरपुर। आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त चक्रधरपुर मंडल और रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के मार्गदर्शन में आरपीएफ की टाटा टीम और जीआरपी चक्रधरपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से एक कथित मोबाइल चोर को तीन चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान चाईबासा निवासी मोहम्मद निसार (42) के रूप में हुई है। आरपीएफ के अनुसार, निसार ने ट्रेन संख्या 18189 टाटा-एर्नाकुलम की जनरल बोगी में यात्रियों के मोबाइल चोरी किए थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह कथित तौर पर मोबाइल चोरी करने के उद्देश्य से स्कूटी से चाईबासा से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन आता था।आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल बरामद किए। इसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना चक्रधरपुर के सुपुर्द कर दिया गया।पूरी कार्रवाई आरपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.