औरैया, जून 19 -- औरैया, संवाददाता। अजीतमल थाना क्षेत्र में हुई तीन चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बेचकर प्राप्त दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को औरैया कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरी की घटनाओं का अनावरण किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय सज्जन सिंह पुत्र गया प्रसाद राजपूत निवासी नंदपुर थाना दिबियापुर तथा 25 वर्षीय बृजेश कुमार पुत्र मिजाजीलाल अहिरवार निवासी निमझना थाना दिबियापुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को पृथ्वी...