कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तीसरे चरण में तीनों में सबसे कम कुल 1200 आवेदन हुए। पहले और दूसरे चरण के आवेदनों को मिलाकर अब तक कुल 18600 आवेदन हो चुके हैं। इनमें से अब तक 8950 को विद्यालय आवंटित हो चुके हैं। शुक्रवार को तीसरे चरण के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। सत्र 2026-27 के लिए केवल तीन चरणों में आवेदन हुए हैं। पहले चरण में 13546 आवेदन हुए जबकि दूसरे चरण में 3854 आवेदन आए। अंतिम चरण में कुल 1200 आवेदन आए हैं। रिजेक्शन प्रक्रिया के बाद दो चरणों में 4251 फॉर्म अनेक कारणों से रिजेक्ट कर दिए गए। पहले और दूसरे चरण में जिनके आवेदन सही पाए गए उसमें भी 4199 को स्कूल नहीं मिल सके हैं।अब तीसरे चरण के लिए लॉटरी शुक्रवार को निकाली जाएगी। इसके बाद यह तय होगा कि इस चरण में कितने फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.