गोपालगंज, मार्च 10 -- उचकागांव, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लाइन बाजार-अरना मुख्य पथ पर सोमवार को कपरपुरा मंदिर के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान एक तीन पहिया ठेला में बने तहखाने से 299 बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे ठेला चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि थाने के जमादार कन्हैया लाल सिंह पुलिस बल के साथ दिवा गश्ती के दौरान अरना बाजार से वापस उचकागांव थाना लौट रहे थे। इसी दौरान कपरपुरा मंदिर के समीप एक व्यक्ति तीन पहिया ठेला लेकर अरना बाजार की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा।शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और ठेला की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ठेला में बने तहखाने से 299 बोतल देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने ठेला चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान ठेला चालक ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.