बागपत, मार्च 9 -- बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र के दोज्जा गांव में तीन घरों मे चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी करके ले गये। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। गांव में चोरों के आने व घटना के बाद जाने का वीडियो गली मे लगे सीसीटीवी कैमर मे कैद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार चोर लगभग तीन घंटे गांव में रहे। पुलिस घटना की जांच मे जुटी। शनिवार की देर रात अज्ञात चोर सबसे पहले गुलजार पुत्र हनीफ के घर की दीवार फांदकर घुस गये। चोरों ने पहले उन कमरों के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी, जिन कमरों मे घर के सदस्य सो रहे थे। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्रवधुओं के गहने व उसने अपनी पुत्री की शादी के लिए जो गहने बनवाये थे, सब चोर चोरी करके ले गये। उसने बताया कि लाखों रुपये की कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.