सुपौल, अप्रैल 12 -- पिपरा, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के कटैया माहे पंचायत स्थित गिदराही वार्ड संख्या 9 में शुक्रवार की शाम को अगलगी की घटना में दो परिवार के तीन घर सहित लाखों मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई । जानकारी अनुसार देर शाम मनीष मंडल के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने पडोसी प्रभु मंडल के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर पृत परिवार के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर जमा हुए ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू करने का प्रयास शुरू करते घटना की सूचना दमकल विभाग के कर्मी को दी गई। दमकल पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों के द्वारा भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गृहस्वामियों के द्वारा थाना एवं अंचल कार्यालय को आवेदन दिया गया है और सरकारी स्तर से मुआवजा व अन्य सहयोग देने की गुहार लगा...