किशनगंज, अप्रैल 2 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड के बैगना पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ स्थित राजघाट मियापुर गांव में बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन घर इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी, मोटर पंप एवं अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। तीनों घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं, आग की चपेट में आकर तीन बकरियों की भी मौत हो गई, जिससे पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।इस अग्निकांड में सलमा खातून (पति स्व. चीकू आलम), सरबीना बेगम (पति सैफुल आलम) और जीतन बेगम (पति समसु...