प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंड़े गांव में रविवार रात चोरों ने अधिवक्ता सहित तीन घरों को निशाना बनाया। छत की ओर से अंदर घुसे चोर ताले काटकर नकदी सहित करीब 50 लाख से अधिक के जेवर समेट ले गए। जिन कमरों में लोग सो रहे थे उनके दरवाजे बाहर से बंद कर दिया। लोगों को घटना की जानकारी सुबह हो सकी। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर देर तक छानबीन की। गोंड़े गांव निवासी लालप्रताप सिंह के भाई सतीश सिंह अधिवक्ता हैं। वह शहर में रहते हैं। रविवार रात चोर छत की ओर से ताला काटकर उनके घर में घुस गए। जिन कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे उनके दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया। बाहर से बंद कमरों के ताले कटर से काट दिया। चोर आलमारी लॉकर काटकर नकदी सहित 25 लाख से अधिक के जेवर समेट ले गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.