गाज़ियाबाद, अप्रैल 21 -- गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में रविवार रात तीन घरों से पांच मोबाइल चोरी करने वाले युवक को सोमवार सुबह लोगों ने पकड़ लिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि आरोपी की पहचान नंदग्राम सी-ब्लॉक निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद मोबाइल को जब्त कर लिया है और अन्य चोरी गए मोबाइलों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार,7 मोबाइल बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...