आजमगढ़, अप्रैल 19 -- अतरौलिया (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में शनिवार की रात में तीन घरों से नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये के सामान चोर उठा ले गए। घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। लोहरा गांव निवासी सेवानिवृत्त सेना के कर्मचारी ध्रुव नारायण सिंह, लाल बहादुर सिंह और संगीता सिंह पत्नी गुलाब सिंह के घरों को चोरों ने निशाना बनाया। शनिवार की रात में चोर तीनों घरों से करीब 25 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोर उठा ले गए। परिजनों का आरोप है कि चोरों ने घर के भीतर नशीला स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे परिवार के सभी गहरी नींद में सोते रहे। सर्वेश राज सिंह ने बताया कि चोरी की घटना तीन घरों में हुई और किसी को इसकी भनक तक नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.