बगहा, अप्रैल 11 -- चितरंजन कुमार गुप्ता सिकटा,एक संवाददाता । कंगली थाने के कठिया-मठिया पंचायत के तीन गांवों में शुक्रवार की रात तीन घरों में चोरी की घटना घटी है। इसमें चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली है। चोरों ने डेढ़ किलोमीटर के दायरे में कंगली त्रिवेणी कैनाल चौक पर जितेन्द्र साह, मठिया गांव में प्रसाद राम व पोखरिया के रेयाज आलम के घर एक ही रात घरों को कुंडी लगाकर बंद कर दिया और पेटियों को घसीटते हुए दूर खेत में ले जाकर ताला तोड़कर सामानों की चोरी कर ली। इसमें जेवरात व कीमती कपड़े शामिल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।इसके पहले 25 मार्च की रात में भेडिहरवा व बसंतपुर गांव में तीन घरों में चोरी हुई थी।जिसका उद्भेदन पुलिस अभी नहीं कर सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.