नोएडा, मई 27 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर और सोसाइटी के तीन अलग-अलग घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घरों से नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। सेक्टर अल्फा वन में रहने वाले केशव गर्ग ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि मंगलवार को दनकौर अपने गांव गए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अगले दिन चोरी का पता चला। चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। बीटा दो कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- तीन घरों से जेवरात और नगदी चोरी, मुकदमा दर्ज वहीं, सेक्टर डेल्टा वन निवासी राजीव सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 मई को वह भाई के घर गए थे। अगले दिन घर पहुंचे तो पता चला कि चोर खिड़की से कमरे में घुसे और नगदी-जेवरात चुरा कर ...