कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र में गश्त पिकेट नदारद रहने से चोर बेलगाम हैं। सोमवार रात में चोरों ने खिरियनपुरवा गांव में तीन घरों में घुसकर लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान पार दिया। सुबह घरों से चोरी हुए बक्से व सूटकेस खेतों में पड़े मिले। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू कर दी है। खिरियनपुरवा गांव के रहने वाले राजेंद्र यादव अपने पुत्र अरविंद के साथ जयपुर राजस्थान मे रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी सजन देवी व पुत्री दीप्ती गांव में ही रह रही हैं। सोमवार रात में मां-बेटी खाना खाने के बाद कमरे में जाकर लेट गई थीं। रात में उनके घर के पीछे की छोटी दीवार से छत पर आने के बाद नीचे उतरे चोरों ने कमरे में रखे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.