सुल्तानपुर, मार्च 27 -- लंभुआ, संवाददाता। तीन घरों से एक दर्जन से अधिक बकरियों को अज्ञात चोरों ने चोरी कर उठा ले गए। पीड़ित लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र तेरएं गांव की है जहां गांव निवासी पीड़ित अजीज,अब्बास एवं द्रोपदी ने एक साथ थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने अजीज की चार,अब्बास की चार एवं द्रोपदी की दो बकरियां चोरी कर उठा ले गए। पीड़ित लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.