प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- लालगंज। इलाके के डगरारा निवासी बाबूलाल तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 17 जनवरी रात चोर घर में घुसे और पांच हजार नकदी व लाखों के जेवर उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के ही उमेशचंद्र तिवारी के घर से कपड़े व जेवर के साथ 25 हजार पार दिया। गांव के ही बद्री सरोज के घर से भी चोर नकदी व जेवर समेट ले गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...